फतुहा: पब्लिक ऐप्प पर चली खबर का हुआ असर पुनपुन नदी में बना पीपा पुल खुला।
Fatwah, Patna | Aug 20, 2026 पब्लिक एप पर चली खबर का असर यह हुआ कि पुनपुन नदी में बना पीपा पुल 24 घंटे के अंदर पुल अथॉरिटी के द्वारा खोल दिया गया है। गंगा और पुनपुन का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर के कारण पीपा पुल के दोनों किनारे पर पानी चढ़ गया था। फिर भी लोग खतरा मोल लेकर आ जा रहे थे। ऐसी स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि त्रिवेणी संगम आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।