नौगांव: नौगांव में 11 साल से पोस्टमार्टम हाउस तक कच्चा रास्ता दलदल, परिजन स्ट्रेचर पर ले जाते हैं शव
सोमवार शाम करीब 4 बजे नौगांव में पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचने वाले कच्चे रास्ते की बदहाल तस्वीर सामने आई। करीब 11 साल पहले पोस्टमार्टम भवन का निर्माण करा दिया गया, लेकिन आज तक महज 80 फीट रास्ते को पक्का नहीं किया जा सका। बारिश होते ही यह रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। हालात इतने खराब हैं कि शव वाहन पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में परि