दमोह: चार दिन में फिर गंदा हुआ बेलाताल तालाब, उम्मीद एक पहल टीम ने नगर पालिका के सहयोग से दोबारा चलाया स्वच्छता अभियान
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026 दमोह में 26 दिन तक चले स्वच्छता अभियान से साफ किए गए बेलाताल के घाट चार दिन में फिर कचरे से भर गए। रविवार सुबह उम्मीद एक पहल टीम ने नगर पालिका के सहयोग से प्लास्टिक, पूजा सामग्री, डिस्पोजल और अन्य कचरा हटाकर दोबारा सफाई की। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने नागरिकों से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और धार्मिक सामग्री निर्धारित स्थानों पर ही फेंकने की अपील की।