बहेड़ी: एसडीएम व तहसीलदार ने भारी बारिश के चलते किच्छा नदी किनारे बसे गांव और मेगा फूड पार्क क्षेत्र का किया निरीक्षण
बीते 24 घंटे से हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के चलते बहेड़ी तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है एसडीम गोपाल शर्मा तहसीलदार भानु प्रताप लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और नदी किनारे बसे गांव और आसपास के इलाके का भ्रमण कर रहे हैं इसी क्रम में एसडीएम ने आज बहेड़ी के मुंडिया मुकर्रमपुर स्थित मेगा फूड पार्क क्षेत्र का भ्रमण किया।