लालगंज: ब्लाक सभागार में 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा
लालगंज ब्लाक सभागार में "विकसित भारत"कार्यक्रम का आयोजन सोमवार दोपहर बाद 1:00बजे आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। वक्ताओं ने बीते वर्षों में शासन की योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विकास को नई गति देने की बात कही। इस दौरान खंड विकास अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।