कहरा: लालपुर गांव में मारपीट देखने गए एक युवक को लगी गोली, इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सहरसा जिले के डेहरार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव वार्ड 7 में जमीनी विवाद को लेकर उपेंद्र यादव और राम यादव के बीच मारपीट हो रही थी। जिस मारपीट को देखने गया एक युवक तो उसे गोली लग गई। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम दिलीप कुमार बताया जा रहा है।