कहरा: इजराहागांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, घायल पत्नी सदर अस्पताल में भर्ती
बख्तियारपुर थाना के इजराहा गांव वार्ड 1 में घरेलू विवाद को लेकर पति बिल्लू मिस्त्री ने अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में पत्नी जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम लक्ष्मी देवी जो की बख्तियारपुर थाना के इजराहा गांव वार्ड 1 की रहने वाली बताई जा रही है।