कहरा: ज़िला स्कूल में मैट्रिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक की बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने सदर थाने में की शिकायत
जिला स्कूल में मैट्रिक परीक्षा के कॉपी का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इसी कार्य के लिए अपने निर्धारित समय 9 बजे के करीब गाड़ी निर्धारित स्थल पर लगाकर शिक्षक मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश किये और मूल्यांकन कार्य सम्पन्न कर 5 बजे के बाद वापस बाइक के पास आने पर बाइक गायब मिला। तत्काल सदर थाना को लिखित आवेदन देकर पीड़ित शिक्षक ने बाइक बरामदगी की गुहार लगाया है।