कहरा: टॉप-10 में शामिल ₹25,000 के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साइबर DSP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
एक खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहां टॉप टेन में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज साइबर DSP अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी पवन कुमार काशनगर थाना के मौरा चौक पर है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया है।