कहरा: ₹25000 का इनामी अपराधी STF व जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हुआ गिरफ्तार, DSP साइबर ने SP ऑफिस में दी जानकारी
गिरफ्तार अपराधी का नाम पवन कुमार, पिता- उपेंद्र महतो है जो भस्ती बिंदटोली का निवासी है। इसपर सहरसा के काशनगर एवं मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज है। गुप्त सूचना पर STF एवं सहरसा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर काशनगर ओपी क्षेत्र के मौरा चौक से गिरफ्तार किया। यह 25 हजार का इनामी एवं जिले के टॉप 10 सूची में शामिल अपराधी था। जिसकी तलाश पुलिस को थी।