कहरा: सहरसा से जोगबनी के लिए आज से चलाई गई एक्सप्रेस ट्रेन को MP दिनेशचंद्र यादव एवं MLA आलोक रंजन ने झंडी दिखाकर किया रवाना
आज सहरसा फारबिसगंज जोगबनी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद दिनेशचंद्र यादव और विधायक आलोक रंजन ने हरी झंडी दिखा किया रवाना। यह ट्रेन 05 मार्च से सहरसा जंक्शन से प्रतिदिन नियमित रूप से रात्रि 11.55 बजे खुलेगी और 04 बजे सुबह जोगबनी पहुंचकर,पुनः शाम 4.30 बजे जोगबनी से चलकर 9.30 बजे रात्रि में सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन परिचालन से इलाके में हर्ष का माहौल है।