प्रतापगढ़: हैसी बाजार में एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या, मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी
मान्धाता थाना क्षेत्र के शिवरा निवासी शमीम को अपाची सवार बदमासो ने हैसी बाजार में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह के साथ भारी पुलिस व फोरेंसिक टीम छानबीन में लगी हुई है।