विजयीपुर: चौमुखा गांव निवासी भटनी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या या हादसा जांच में होगा खुलासा।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी एक युवक की भटनी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध बतायी जा रही है। युवक की हत्या की गयी है या