विजयीपुर के सीमावर्ती क्षेत्र पगरा स्थित करौंदी में शिव विवाह के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई। सरौरा से निकली बारात श्रद्धा और उत्साह के साथ करौंदी शिव मंदिर पहुँची। पाँच-पाँच घोड़ों से सजे चार आकर्षक रथों पर शिवगण विराजमान थे। ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस भव्य झांकी को द