👉 मोहर्रम के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बिहार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च
➡️ आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत जनपद प्रतापगढ़ में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
➡️ इसी क्रम में आज दिनांक 26.06.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बिहार में स्थानीय पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
👉 गश्त के दौरान आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया।
👉 संबंधित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्यौहार के दौरान सतर्क दृष्टि रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है तथा मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।