सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहर्रम के जुलूस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन का गहन अवलोकन किया गया।
➡️ इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों एवं ताजियादारों से संवाद स्थापित कर प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग, समय एवं नियमों का पालन करने तथा आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
➡️ जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लगातार सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026