बोचहां: मुरादपुर चौक ओवरब्रिज के पास एनएच 27 पर कार पेड़ से टकराई, दो घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर चौक ओवरब्रिज के पास हुई कार दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान सोमवार सुबह दस बजे तक नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही कार पेड़ से टकरा गई थी। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। चालक को स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया था।