प्रतापगढ़: रायपुर रोड स्थित नाली की जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद तेज, संगठनों ने की शिकायत, एसडीएम ने जांच के दिए आदेश
प्रतापगढ़ जनपद में नाली की भूमि पर कथित मस्जिद निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस निर्माण पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रायपुर रोड ईदगाह पर मानक के विपरीत निर्माण हो रहा है। सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण नियमानुसार ही होना चा