बहेड़ी: बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी के डांडी अभयचंद के पास अज्ञात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला सहित 2 की दर्दनाक मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के डांडी अभयचंद के पास आज बाइक सवार एक महिला एवं एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक व्यक्ति और एक महिला बहेड़ी की तरफ से पुलभट्टा की तरफ जा रहे थे कि तभी ग्राम डांडी अभयचंद के पास बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते बाइक सवार दोनों रोड के दूसरी तरफ जा गिरे और ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई।।