कर्वी: कर्वी सदर के नव निर्मित उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकरण शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 1 बजे को नव निर्मित उपनिबंधक कार्यालय कर्वी सदर में लेखपत्रों के पंजीकरण कार्य का शुभारंभ डीएम पुलकित गर्ग ने किया। उन्होंने प्रथम पारिवारिक दानपत्र की प्रक्रिया देखी। रैपुरा निवासी पुष्पेंद्र चंद्र बंसी ने पत्नी सविता देवी के पक्ष में दानपत्र कराया। डीएम ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के निर्देश दिए।