चौमूं: चोंमू क्षेत्र में सूने मकानों से पानी की मोटर चुराने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 17 मोटर व एक बाइक जब्त
Chomu, Jaipur | Apr 30, 2024 चौमूं उपखंड क्षेत्र में सूने मकानों में पानी की मोटरें चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17 मोटरें व वारदात में काम में ली जाने वाली बाइक को जब्त किया है। मामले में गजेंद्र कुमावत निवासी टोडी मोहल्ला मोरीजा,श्रवण मीणा टोडी मोहल्ला मोरीजा व सुरेश बुनकर निवासी बिजली की ढाणी हाड़ौता को गिरफ्तार किया।