चौमूं: चौमूं थाना पुलिस ने रावत प्लाजा परिसर से सीसीटीवी चोरी के मामले में एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,3 सीसीटीवी कीए बरामद
Chomu, Jaipur | May 2, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने रावत प्लाजा परिसर से सीसीटीवी चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर शहर के रावत प्लाजा परिसर के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे चुराकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी से 3 सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।