सोनो: झाझा रेलवे स्टेशन पर खड़ी सियालदह बलिया एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने देशी विदेशी शराब किया जब्त
Sono, Jamui | Apr 18, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करी पर पूर्ण रूप से विराम लगाने को लेकर रेलपुलिस के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार झाझा रेलवे स्टेशन संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अप मे आने वाली गाड़ी सियालदह बलिया एक्सप्रेस में शराब तस्करी की झाझा रेलपुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ देशी शराब बरामद हुआ।