सोनो: गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित हुआ हवन, कन्याकुंवारी भोज एवं प्रवचन
Sono, Jamui | Apr 17, 2024 रेलवे काॅलौनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में रामनवमी एवं चैती नवरात्र के नवमी पूजा के उपलक्ष्य में पांच कुंडीय हवन ,कन्याकुंवारी भोज, एवं प्रवचन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सर्वप्रथम गायत्री ज्ञान मंदिर में माता गायत्री की पूजा अर्चन की गयी।