सोनो: सोनो में रामनवमी धूमधाम से मनी,भक्तिमय बना माहौल
Sono, Jamui | Apr 17, 2024 जिले में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर घर-घर में नये ध्वज लगाये गये। मान्यताओं के अनुसार असुरों के राजा रावण को संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सांतवा अवतार लिया था। चैत्र मास की नवमीं को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था।