सोनो: कलयुगहा गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल
Sono, Jamui | Apr 18, 2024 रास्ते से गुजर रही एक महिला को एक अज्ञात बाइक चालक के द्वारा टक्कर मार दी गई जिसमें महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया जहां घायल महिला का इलाज किया गया। घायल महिला की पहचान पैरगाहा गांव के रहने वाले उपेंद्र महतो की पत्नी दुखनी देवी के रूप में हुई है।