बयाना: बयाना में मतदान केंद्र और स्ट्रांग रूम पहुंचे कलेक्टर-एसपी, क्रिटिकल बूथों पर रहेगी निगरानी
बयाना नगर पालिका चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को जिला कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी राजेश मीणा ने बयाना नगर पालिका क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का भी जायजा लिया।