करगहर: खुडहुरिया में बिजली विभाग के कर्मियों ने छापेमारी कर चोरी के आरोप में एक उपभोक्ता को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
बिजली विभाग की जांच टीम ने बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करगहर प्रखंड के खुरहुरिया गांव निवासी बिंदेश्वरी पांडेय के घर की जांच की। जांच के दौरान टीम ने पाया कि घरेलू परिसर में सर्विस वायर के इनकमिंग तार से अतिरिक्त तार जोड़