खींवसर: बिरलोका में कल मुख्यमंत्री द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी
नागौर जिले के खींवसर के बिरलोका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कल रविवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ होगा। आज शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने बताया कि कल खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर का शुभारंभ करवाया जायेगा।