बांका: डीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश
Banka, Banka | Jul 13, 2026 डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11 बजे समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।