परैया: परैया में भाजपा की बैठक के बाद शिवम कुमार भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत
Paraiya, Gaya | Apr 26, 2026 पर्षद मध्य विद्यालय परिसर स्थित बूथ संख्या 175 में रविवार को पीएम के रेडियो 'मन की बात' के 133वें एपिसोड को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम के समापन उपरांत पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने जिला उपाध्यक्ष सह गुरुआ विधानसभा प्रभारी डॉ. अनुज कुमार की उपस्थिति में मनोनयन पत्र दिया गया।