रूड़की: रुड़की में गंगनहर किनारे सिंचाई विभाग के कार्यालय पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
रुड़की में गंगनहर किनारे सिंचाई विभाग के कार्यालय पर आज सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। साथ ही कर्मचारियों ने सरकार के द्वारा यूपीएस पेंशन योजना के शासन के आदेश की प्रति भी जलाई है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे है।