पचरुखी: पचरुखी में मतदान पुस्तिका का किया गया अनावरण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बुधवार को पचरूखी प्रखंड के मतदान पुस्तिका का अनावरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पचरुखी बीडीओ ने बताया कि इस पुस्तिका में पचरूखी का मैप , कुल मतदान केंद्रों की संख्या , पुरुष - महिला मतदाताओ की संख्या, मतदान केंद्र का वितरण , सेक्टर पदाधिकरियों की सूची , वेबकास्टिंग मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध है।