पचरुखी: तरवारा इंदिरा चौक पर टमाटर लदी पिक अप गोलंबर से टकराई, बाल बाल बचे ड्राइवर और खलासी
तरवारा इंदिरा चौक पर सोमवार की अहले सुबह टमाटर लदी एक पिक अप गोलंबर से टकरा गई। इस दौरान ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच गए। एक्सीडेंट के बाद चालक और खलासी दोनों भाग गए। उधर घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने पिक अप को सड़क से अलग हटाया और यातायात को बहाल कराया।