पचरुखी: ऊंखई पूरब पट्टी से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के उंखई पूरब पट्टी से शराब के नशे में धुत्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान उंखई पूरब पट्टी गांव निवासी सौदागर बिन के रूप में हुई है। सोमवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।