पचरुखी: सोनापीपर गांव से पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
पचरुखी थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के सोनापिपर गांव से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान सोनापिपर गांव निवासी साथ छोटेलाल महतो और रामराज महतो के रूप में हुई है।