पचरुखी: ऊंखई पूरब पट्टी से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार
सराय थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के ऊंखई पूरब पट्टी गांव से भारी मात्रा महुआ निर्मित शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऊँखई पूरब पट्टी गांव में छापेमारी की, जहा से 32 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई। हालाकि शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।