पचरुखी: वैशाखी चौक से 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के वैशाखी चौक से 10 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गांजा तस्कर गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया मठिया गांव निवासी विजय गिरी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद तस्कर को सिवान कोर्ट में पेश किया गया।