अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई को “गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना” का विश्वव्यापी अभियान आयोजित किया जाएगा। युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के प्रेरणादायी संकल्पों से प्रेरित यह अभियान घर-घर में संस्कार, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है