हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे की तपोभूमि में बैठे युवक का मारपीट कर तोड़ दिया हाथ
कस्बे के इमिलिया थोक वार्ड 2 निवासी राजेश पुत्र भूषन ने तहरीर देकर बताया कि शाम करीब 4 बजे वह तपोभूमि मे बैठा था तभी कि सुरेन्द्र सोनकर, सुरेश विश्वकर्मा व जड्डा निवासीगण मुहल्ला इमिलिया थोक वार्ड 9 ने आकर उसके साथ गालीगलौज किया। मना करने पर उसे लाठी डण्डों से मारपीट कर हाथ तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गये।