हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुंधपुर के मजरा कलुवा डेरा में खपरैल में छिपे जहरीले सर्प ने वृद्ध को डसा हुई मौत
भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुंधपुर के मजरा कलुवा डेरा में सुबह झाड़ू लगाते समय एक वृद्ध को जहरीले सांप ने डस लिया परिजन पहले झाड़ फूंक कराते रहे बाद में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। कलुवा डेरा निवासी छिदुवा निषाद 65 वर्ष सुबह जानवरों के बाडे में झाड़ू लगा रहा था तभी उसे कूड़े के ढेर पर छिपे जहरीले सांप ने डस लिया।