चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में भयंकर गर्मी के बीच प्रकृति का अनूठा नज़ारा, चिलचिलाती धूप में हुई बूंदाबांदी और उमस में आया उछाल
भयंकर गर्मी के बीच चित्तौड़गढ़ में रविवार शाम करीब 4:00 बजे प्रकृति का अनूठा रूप देखने को मिला. तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा था लेकिन चिलचिलाती धूप के बीच लगभग 10 मिनट तक बूंदाबांदी से रोड तर हो गई. हालांकि इससे लोगों को गर्मी से राहत तो नहीं मिली, उल्टा उमस के चलते उकलन और बढ़ गई. इस बीच रविवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान में भी...