टीकमगढ़: माता के प्राचीन मंदिर से 20 हजार और आभूषण की चोरी, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
टीकमगढ़ जिले के प्राचीन देवी माता के मंदिर से 20000 और आभूषण चोरी का मामला सामने आया था। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो आज सोमवार की दोपहर 12:00 से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चोर चोरी करते नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो आचार्य धाम गांव के प्राचीन देवी माता मंदिर का बताया गया है।