टीकमगढ़: जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने किया इलाज का दावा, हड्डियां चटकाई, वीडियो वायरल
टीकमगढ़ जिला अस्पताल से रविवार को एक अजीब और गरीब मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने दूसरे लोगों का उपचार करने का दावा किया है। बताया गया कि एक वृद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कर अपना उपचार कर रहा था। इसके बाद वह जिला अस्पताल के बाहर आया और दूसरे लोगों का इलाज करने लगा।