सैदपुर: उमा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन
साईं की तकिया स्थित उमा पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रधानाचार्या सुनीता के नेतृत्व तथा समन्वयक अवनीश और गुरुप्रिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।