हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा तालाब में सैकड़ों मछलियाँ मरीं, ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत, विशेषज्ञों का कहना है - तालाब में नाले मिलने से समस्या
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2025 भोपाल के शाहपुरा तालाब में सैकड़ों मछलियां मर गई।एक्सपर्ट राशिद नूर के मुताबिक,तालाब में कई नाले मिल रहे हैं।इससे पानी में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, जो मछलियों के मरने की बड़ी वजह है। शनिवार सुबह जब लोग घूमने पहुंचे तो तालाब किनारे मछलियां मरी हुई पाई गई। वहीं, कई तड़प रही थी। इसके बाद निगम अफसरों को भी सूचना दी गई। इसके बाद मरी मछलियां हटाई गई|