चांडिल प्रखंड क्षेत्र के बिद्री,रांगाडीह एवं पुरानडीह गांव में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है।जिसमें बिद्री गांव के प्रथामिक विद्यालय का पक्का दिवार,लौहे की दरबाजा एवं किचन शेड का तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।किचन शेड में रखा 5 बोरा चावल को निवाला बनाया है।वहीं बर्तन ड्रम एवं बक्सा को क्षतिग्रस्त कर दिया है।