डीएम ने किया EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और रखरखाव को लेकर दिए सख्त निर्देश।
आज दिनांक 6 जुलाई 2026
को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने स्थानीय ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का बारिकी से मुआयना किया। उन्होंने मशीनों को सुरक्षित और नमी-मुक्त वातावरण में रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक गाइडलाइंस भी दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सर्वोपरि है। साथ ही वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा प्रहरियों और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।
"ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सुचारू रूप से काम करने चाहिए और सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहना होगा।"
— श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस मासिक निरीक्षण के अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, समेत निर्वाचन शाखा के कई मुख्य कर्मी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नियमित रूप से लॉग-बुक अपडेट करने और वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने का भी निर्देश दिया।