जमुई: सड़क दुर्घटना में जमुई के युवक की लखिसराय में मौत, शव अम्बा गांव पहुंचते ही उमड़ी भीड़, परिजनों में मातम
अंबा गांव में बड़े भाई प्रभात कुमार की शादी समारोह को लेकर रिश्तेदार को लाने नानी घर बिल्लो गांव जा रहे छोटे भाई अरविंद कुमार की सड़क दुर्घटना में बिहरौरा पुल के पास दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मृतक अरविंद कुमार का शव अंबा गांव पहुंचते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उंड पड़ी।