Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
kajorkhatra
टोंक DST की बड़ी कार्रवाई दूध नहीं, 80 हजार लीटर रोज़ का जहर! डिग्गी में नकली दूध की पकड़ी फैक्ट्री #FakeMilk #MilkAdu...
Bikaner, Bikaner
| Feb 4, 2026
#fakemilk
#milkadu...
MORE NEWS
पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के धरने में भीड़ का आंकलन
Bikaner, Bikaner | Jul 1, 2026
धार्मिक स्थलों को बचाने के लिए गोविंदराम मेघवाल का धरना सीमा क्षेत्र से बड़ी संख्या में जुटे लोग धार्मिक स्थलों को तोड़ने का किया विरोध मंच से समुदाय के लोगों ने कहा - पश्चिम क्षेत्र का मुसलमान जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपने बच्ची शहीद कर देगा #protest #dharana #publicpark #bikaner #rajasthan #bikaner_update
Bikaner, Bikaner | Jul 1, 2026
रोटरी रॉयल्स के शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रहित डॉक्टर्स डे और सीए डे पर रक्तदान का संकल्प, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रहित बीकानेर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर तथा रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स एवं मारवाड़ जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पीबीएम चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होगा। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सचिव रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं, बल्कि युवाओं और आमजन को नियमित रक्तदान के प्रति प्रेरित करना भी था। कार्यक्रम में डॉ. अरुण भारतीया, डॉ. कुलदीप मेहरा एवं डॉ. एल. के. कपिल के साथ सह प्रांतपाल रोटे. आनंद आचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है तथा प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे. विपिन लढ्ढा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, मारवाड़ जन सेवा समिति एवं पीबीएम ब्लड बैंक की टीम का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ रक्तदान जैसे सेवा प्रकल्प से करना क्लब की सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि क्लब इस वर्ष रोटरी की थीम "क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट" के अनुरूप समाज हित में अनेक स्थायी और प्रभावी सेवा कार्यों का संचालन करेगा। शिविर में क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. सुनील चमारिया, चार्टर अध्यक्ष रोटे. मनोज कुरी, पूर्व अध्यक्ष रोटे. देवेन्द्र सिंह, रोटे. सुरेन्द्र जोशी, रोटे. डॉ. शिशिर शर्मा, रोटे. एस. के. व्यास, डॉ. राहुल कुमार राय, रोटे. नीरज सिंह, मदन सिंह एवं रोटे. रमेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में रोटे. मोहित सिंह एवं रोटे. आनंद आचार्य ने पहली बार रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इस जीवनरक्षक अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। आयोजन की सफलता में मारवाड़ जन सेवा समिति, पीबीएम ब्लड बैंक की चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम तथा रोटरी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। रोटरी वर्ष के प्रथम दिन आयोजित इस सेवा प्रकल्प ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।
Bikaner, Bikaner | Jul 1, 2026
डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर का सम्मान अभिनंदन - टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन बीकानेर, 01 जुलाई 2026। राष्ट्रीय स्तर पर विशेष दिन को खास बनाने की परंपरा काफी वर्षों से चल रही है । चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों द्वारा दिए गए निस्वार्थ योगदान, बलिदान और कड़ी मेहनत का विशेष दिन "डॉक्टर्स डे" डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में यह परंपरा साल 1991 से आयोजन किया जा रहा है। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन डॉक्टर्स डे पर लगातार पिछले 5 वर्षों से बीकानेर के चिकित्सकों का सम्मान करते आई है। आज डॉक्टर्स डे स्पेशल मे बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेंद्र चौधरी एवं ट्रोमा सेंटर के डॉ. एल. के. कपिल का शाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अभिनंदन पत्र के साथ सजीव पौधा भेंट किया गया। आज के दिन को विशेष बनाने के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता, पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, महिला विंग से मुस्कान खत्री, शीतल योगी, एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत, मंजू बैद एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर हुसैन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। डॉ एल. के. कपिल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर मे और डॉ योगेंद्र चौधरी यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत है। संस्थापक दिलीप गुप्ता द्वारा डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं और आप द्वारा की जा रही जन सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। पंकज कंसल और प्रकाश सामसुखा द्वारा टीम के सभी सदस्यों का आज के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
Bikaner, Bikaner | Jul 1, 2026
हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर एवं वाल्मीकि समाज का नाम रोशन करने वाली होनहार बिटिया ममता चाँवरिया (पुत्री श्री विष्णु चाँवरिया) का आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। समाज के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने ममता का सम्मान कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान लोदरा एवं समाजसेवी राजू ने साफा पहनाकर सम्मानित किया, जबकि युवा कांग्रेस के नवाब खान ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जयदीप सिंह जावा, पुखराज चाँवरिया, शंभू वाल्मीकि, पूनम चंद चाँवरिया, गणेश चाँवरिया, राजन जेदिया, सुमन, मुन्नी देवी, मोहम्मद फारूक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bikaner, Bikaner | Jul 1, 2026